औरंगाबाद, मई 16 -- नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच स्थित रामनगर गांव के समीप शनिवार को विद्यालय जा रहे बच्चों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में मोहम्मद तबरेज आलम, फलक नूरी, नुसरत जहां, मोहम्मद कैफ रजा, मनीष कुमार, मोहम्मद शाद रजा और पीयूष कुमार समेत अन्य बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों को आंशिक चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार जनकपुर पोखरा स्थित कॉलेज मोड़ के पास संचालित शिवम पब्लिक स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए प्रतिदिन पिकअप वाहन का उपयोग किया जाता था।

घटना का विवरण शनिवार को भी वही वाहन बच्चों को लेकर स्कूल...