गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने रविवार को उदयन गर्ल्स होम बाल देखभाल संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या, समस्याओं और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने संस्थान में मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया।किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। उन्होंने संस्थान में बच्चों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वच्छता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे भोजन और पेयजल की व्यवस्था भी देखी। इसके साथ ही पंखे और कूलर जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध पाई गईं। यह भी पढ़ें- बच्चों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली निशा ने संस्थान के रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड भी जांचे। उन्होंने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जा...