कन्नौज, मई 11 -- गुजरात स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' का उत्साह सोमवार को जिले में भी देखने को मिला। विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का सामूहिक प्रसारण किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हिस्सा लेकर भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रगौरव से जुड़े विचारों को सुना। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रसारण के दौरान सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण और भारतीय संस्कृति में उसके महत्व पर विशेष चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में उमड़ा श्रद...