दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। रोटरी क्लब विद्यापति की ओर से होली के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बाजितपुर में बच्चों संग पोषण वाली होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त रोटरी विद्यापति की ओर से पोषणयुक्त खाने की व्यवस्था की गई थी। लगभग 80 विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामानों से युक्त बॉक्स भी भेंट किया गया। कार्यक्रम का मकसद छोटे छोटे बच्चों में उत्साह का संचार करना था। रोटरी विद्यापति के अध्यक्ष डॉ. शिव किशोर राय ने कहा कि होली की असली खुशी इन बच्चों के साथ बांटने में है। सचिव आशीष सिंह ने कहा कि रोटरी विद्यापति समाज के हर क्षेत्र में कार्य करता रहा है। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका ज्योतिबाला ने बताया कि तिथि भोजन के अंतर्गत यह कार्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों के अलावा विद्यालय के शिक्षक किशोर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.