सहरसा, मार्च 6 -- सलखुआ। प्रखंड के सितुआहा पंचायत स्थित महादेवमठ में बुधवार को अभिनेत्री संचिता बासु ने जरूरतमंद बच्चों के बीच होली किट, रंग, पिचकारी और मिठाई का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली का उत्सव मनाया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संचिता बासु ने कहा कि वह जरूरतमंद बच्चों की सेवा के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...