आगरा, दिसम्बर 1 -- बचपन प्ले स्कूल, कर्मयोगी एन्क्लेव में खेल दिवस मनाया गया। बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने भी विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यस्त जीवन में खेलकूद की महत्ता को रेखांकित करना था। दौड़, बैलेंसिंग, टीम गेम्स एवं मजेदार फैमिली गेम्स जैसी गतिविधियों ने पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया। निदेशक मोहित गर्ग एवं प्रधानाचार्य गुंजन गर्ग ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...