घाटशिला, फरवरी 26 -- मुसाबनी, संवाददाता। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत यूसीआईएल की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलझड़ी व प्राथमिक विद्यालय बागजाता में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। यूसीआईएल के प्रबंधक (कार्मिक) तपदीर भट्टाचार्य के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सीएसआर सदस्य मनोज कुमार हेंब्रम एवं दिलीप कुमार बेलदार ने बच्चों और शिक्षकों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ घर, मोहल्ला, गांव और विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता बोर्ड पर शिक्षकों एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, सेल्फी पॉइंट पर स्वच्छता संदेश के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों को स्वच्...