कोडरमा, जून 8 -- चंदवारा। विश्व पर्यावरण दिवस पर समर्पण के तत्वावधान में बेंदी व भोंड़ो पंचायत में पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया सीता देवी व उप मुखिया रामदेव सिंह ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधे लगाने और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।मौके पर वन विभाग के सुजीत कुमार सोनी ने ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रोग्राम मैनेजर सलोनी व पुरुषोत्तम कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंटू कुमार, जितेंद्र कुमार, बिमला देवी, पिंकी देवी, मंगलदेव, नमिता कुमारी व आशा देवी की अहम भूमिका रही। अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से गूंजा चंदौसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...