फतेहपुर, मार्च 9 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिकनपाक्स से बचाव की औषधि का वितरण किया। भृगु वेद विद्यालय, कम्पोजिट विद्यालय सहिमापुर, प्राथमिक विद्यालय डोलेपुर, कम्पोजिट विद्यालय सलेमाबाद, जमालपुर मवइया के बच्चों सहित वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों को चिकनपाक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि का वितरण किया। इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद, रामजी, जहरा खातून, दीक्षा सिंह, हेमंत त्रिपाठी, खदीजा अल्वी, नीतू वर्मा, कविता कुमारी, सुरेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...