उरई, अगस्त 5 -- पड़री। संवाददाता कोंच ब्लाक के गांव पनियारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उप स्वास्थ्य केंद्र पनियारा की टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया। एएनएम रमा पाल एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कोंच चंद्रप्रभा खरे की देखरेख में बच्चों का वजन लिया गया। जिसमें बच्चों की लम्बाई व ऊंचाई के हिसाब से सेम मेम बच्चों की श्रेणी देखी गयी और लाल पीला एवं हरा श्रेणी में अंकित किया गया, वहीं गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण करते हुए वजन लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रचना निरंजन ने जरुरी सलाह दी।आंगनबाड़ी शांति देवी मुख्य रुप से मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...