गोंडा, मार्च 5 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रौतावां गांव में होली के त्योहार के दिन पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बुधवार शाम करीब छह बजे दो पक्षों में जमकर भिड़ंत हुई। इनमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजेश तिवारी, ज्ञान दत्त तिवारी, आशीष तिवारी, मनीष तिवारी को चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सालपुर चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि रौतावां गांव में पंकज उर्फ सुरेंद्र तिवारी तथा राजेश तिवारी आदि के बीच में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों आपस में पाटीदार हैं। होली वाले दिन आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। उधर, घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.