मधुबनी, सितम्बर 18 -- मधुबनी। बच्चों में सीखने और तार्किक सोच को विकसित करने की जरूरत है। सोशल मीडिया व एआई के कारण बच्चे अपने सोच व दक्षता को दरकिनार कर रहे हैं। ऐसे में शैक्षणिक संस्थान, परिवार, व समाज की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे माहौल में हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों में इन आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण साबित होगा। देश के सबसे बड़े ओलंपियाड में हिस्सा लेकर बच्चों का जुड़ाव किताब व शिक्षकों के साथ होगा। शिक्षाविद्दों ने खुल कर अपनी राय रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...