औरैया, जुलाई 10 -- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 से 18 जुलाई तक जनपद में विशेष जनसंख्या दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। अभियान के दौरान परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम, काउंसलिंग, स्वास्थ्य सेवाएं और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान की थीम और स्लोगन "जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल" रखा गया है। यह भी पढ़ें- हरदोई में कल से चलेगा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायतीराज, शिक्षा, महिला ...