गाजीपुर, जनवरी 30 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नवली इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया। स्काउट गाइड बच्चों ने सलामी देकर स्वागत किया गया। छात्रों ने नाटक, देश भक्ति गीत आदि रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए अतिथि ने कहा कि हर एक बच्चे के अंदर कोई ना कोई प्रतिभा जरूर छिपी होती है। अध्यापकों और अभिभावकों का काम है कि उस बच्चे की प्रतिभा को कैसे विकसित करें। शिक्षा का मतलब महज किताब पढ़ लेने से नहीं है। शिक्षा वह है जो बच्चों चरित्रवान, संस्कारवान बनाये। पुराने...