गाजीपुर, मई 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की ओर से रविवार को जिला पंचायत सभागार में लव जिहाद और धर्मांतरण के खतरे विषय पर जन जागरूकता सम्मेलन हुआ। वक्ताओं ने मातृशक्ति को बच्चों में संस्कार और धार्मिक शिक्षा बढ़ाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता स्वाति अग्रवाल ने लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। मुख्य वक्ता रिचा राय ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने की आवश्यकता है। विभा श्रीवास्तव ने संयुक्त परिवारों के टूटने को संस्कारों के क्षरण का कारण बताया। यह भी पढ़ें- लव जिहाद, धर्मांतरण तथा गोहत्या पर बने कठोरतम कानून : शीतल गहलोत मनोरमा राय ने कहा कि बच्चों को धार्मिक ग्रंथों से जोड़कर अच्छे संस्का...