वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। बच्चों में श्वांस रोग से बचाव, उपचार के संबंध में चर्चा के लिए शहर में देशभर से बाल रोग विशेषज्ञ जुटेंगे। शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल श्वसन रोग विशेषज्ञ सम्मेलन में 35 शोधपत्र भी पढ़े जाएंगे। गुरुवार को आईएमए के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य आयोजन सचिव डॉ. अशोक राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में 65 विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। डॉ. एसके काबरा, डॉ. अंकित पारिख, डॉ. महेश मोहिते, डॉ. जयंत जोशी, डॉ. जोसेफ मैथ्यू आदि विशेषज्ञ शामिल होंगे। आयोजन सचिव डॉ. डीएम गुप्ता ने कहा कि समारोह का उद्घाटन भारतीय बाल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ नीलम मोहन करेंगी। सम्मानित अतिथि डॉ. सिंगारावेलू, सचिव डॉ. एनपी मोदी रहेंगे। इस दौरान आयोजन सचिव डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. मधुकर पांडेय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...