घाटशिला, मार्च 1 -- जादूगोड़ा। देश की उज्जवल भविष्य को लेकर आने वाले दिनों में देश को अगल-अगल अनुसंधान में अपना योगदान देने वाले वैज्ञानिकों की जरूरत होगी। उक्त बातें शनिवार को जादूगोड़ा के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में आयोजित विज्ञान दिवस समारोह में यूसील के सीएमडी डॉ कंचम आनंद राव ने कहीं। बता दें कि विद्यालय में शनिवार को विद्यालय में विज्ञान दिवस समारोह सह स्वच्छता पखड़ाव का समापन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूसील सीएमडी डॉ कंचम आनंद राव, विशिष्ट अतिथि में वित्त निर्देशक बी के दास उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियो को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित छात्रो एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए डॉ राव ने कहा की एक स्वस्थ जीवन के लिए आसपास की जगह को स्वच्छ रखना जरूरी ...