उरई, फरवरी 28 -- उरई। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के विज्ञान के बनाए मॉडलों को सराहा गया। डीआईओएस राजकुमार पंडित बच्चों के बने विज्ञान के मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साह वर्णन कर सराहना की। विद्यालय डायरेक्टर इं अजय इटोरिया ने विज्ञान प्रदर्शनी के महत्व को समझाते हुए कहा यह छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाती है और बच्चों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को खोजने के लिए प्रेरित करती है। चेयरपर्सन सुविधा इटोरिया ने अध्यापकों के प्रयास की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में जूनियर कक्षाओं के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने 85 मॉडल प्रोजेक्ट बनाए थे, जिन्हें निर्णायक मॉडल सदस्यों डॉ अनुज भदौरिया, पुरुषोत्तम पुरवार, अमर कुमार श्रीवास्तव, दीपक जतारिया, दीक्षा दूरबार, डॉ श्वेता अग्र...