हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के स्कूली बच्चों में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने को सोमवार को सूर्यादेवी ईको टूरिज्म जोन में एक दिवसीय सफारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राजकीय विद्यालय गोविन्दग्राम के 11, कुवरपुर के 11, बागजाला के 29 छात्र-छात्राओं और नैब गौलापार के 10 छात्रों ने हिस्सा लिया। रेंजर पीके पंत ने बताया कि छात्र-छात्राओं को सफारी, जैव विविधता, वन्य जीवों की जानकारी दी गई। साथ ट्री-हाउस, जल संरचनाएं, तितली पार्क का भ्रमण कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.