लखनऊ, अप्रैल 2 -- बच्चों में रोबोटिक सर्जरी ज्यादा सुरक्षित है। इसमें सर्जरी के बाद घाव के निशान नहीं पड़ते हैं। दर्द व रक्तस्राव कम होता है। साथ ही अस्पताल में कम रुकने के साथ दूसरे अन्य जोखिम भी कम होते हैं। पीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने गुर्दा, लिवर, गाल ब्लेडर, पित्त की थैली और पेशाब की रुकावट की करीब 200 बच्चों की सर्जरी की हैं। ये जानकारी गुरुवार को विभाग के प्रमुख डॉ. बसंत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पीजीआई में तीन अप्रैल से शुरू हो रही तीन दिवसीय पीडियाट्रिक रोबोटिक सर्जरी कार्यशाला में रोबोटिक सर्जरी के अनुभव साझा किये जाएंगे। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि कार्यशाला में तीन बच्चों की रोबोटिक सर्जरी का शुक्रवार को लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के करीब 200 डॉक्टर हिस्सा लेंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.