बच्चों में मामूली विवाद को लेकर बड़ो में झगड़ा, सात घायल
बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच, संवाददाता। महसी टेपरा गांव में बुधवार रात बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को महसी सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, हरदी थाना क्षेत्र के महसी टेपरा गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। बच्चों को डांटने पहुंचे दिनेश पुत्र मिश्री लाल की कैलाश पुत्र बहादुर से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया।घटना में एक पक्ष से दिनेश, राम अचल और बलिराम, जबकि दूसरे पक्ष से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.