बलिया, अप्रैल 5 -- बांसडीह। स्थानीय बीआरसी में शनिवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बताया कि स्कूल चलो अभियान केवल नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का संकल्प है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील किया। इस मौके पर बीईओ अनूप त्रिपाठी, एहसानुल हक अंसारी, घनश्याम चौबे, सुरेश वर्मा, नंदलाल मौर्य, सुनंदा मिश्रा, वंदना गुप्ता, मृदुल, संजीव, विशाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...