बलिया, जून 25 -- बेल्थरारोड। समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के नेता अरशद हिंदुस्तानी के नेतृत्व में गुरुवार को ग्राम सभा तिरनई खुर्द में बच्चों को कॉपी, कलम व पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। अरशद ने कहा कि शिक्षा से विकास के सारे रास्ते खुलते हैं। इस दौरान राहुल भारती, प्रभु राजभर, सिंटू, शंकर राजभर, जमुना, जोगिंदर, अरबाज खान, सरफराज, सुभाष चंद्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...