बच्चों में दो दवाओं के संयोजन वाली दवा पर रोक
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 'क्लोरफेनिरामाइन मेलेट' और 'फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड' वाले सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) यानी निश्चित खुराक संयोजन वाली दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। इन दवाओं का इस्तेमाल बच्चों में सर्दी- जुकाम के उपचार के लिए किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि यह कदम छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। दरअसल, दवा पर बने तकनीकी सलाहकार समूह ने इसके खतरे को लेकर विभिन्न रिपोर्टों के हवाले से संयोजन फार्मूले पर रोक की सिफारिश की थी। यह भी पढ़ें- इंफो::एलर्जी-जुकाम के लिए इस्तेमाल होती है दवा क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट बयान में कहा गया है कि दवा पर यह चेतावनी स्पष्ट रूप से लिखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.