बरेली, अप्रैल 26 -- जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान की ओर से शनिवार को आईएमए सभागार में दो दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यशाला का विषय विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शीघ्र पहचान और हस्तक्षेप रहा। संस्थान के अध्यक्ष प्रो. अमिताव मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जैसे डॉक्टरों के लिए सीएमई जरूरी है, वैसे ही दिव्यांगता क्षेत्र के विशेषज्ञों को नई जानकारियों से अपडेट रहने के लिए सीआरई आवश्यक है। अभिनव कुमार, अर्शी मिर्जा, सीकन कुमार, पल्लवी सिंह और फुरकाना नाज ने विभिन्न मॉडल्स व चुनौतियों पर प्रकाश डाला। संस्थान के प्रशासक हर्ष चौहान ने बताया कि कार्यशाला में बरेली मंडल के 50 विशेष शिक्षकों व विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- बच्चों में दिव्यांगता की जल्द पहचान है जरूरी यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.