मथुरा, जुलाई 8 -- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत जनपद मथुरा में पीडियाट्रिक टीबी कैच-अप सेंसिटाइजेशन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला क्षय रोग केंद्र, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स एवं साथी के संयुक्त सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान, गुणवत्तापूर्ण जांच, प्रभावी उपचार तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) से संबंधित नवीनतम राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर बाल क्षय रोगियों की शीघ्र पहचान एवं निक्षय पोर्टल पर अधिसूचना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी/अपर निदेशक डा. संजीव यादव ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में टीबी की समय पर पहचान और तत्काल उपचार, टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि...