सहारनपुर, फरवरी 27 -- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत चिलकाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान सहारनपुर में विज्ञान विषय की उन्नत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विजिट पर भेजा गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा छह से आठ तक के विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच मेधावी विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में चयनित 100 विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान सहारनपुर में एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया है, जहां उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर भाजप...