पलामू, जनवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पोखरहा खुर्द स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को अग्निशमन का मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इसका मुख्य उदेश्य छात्रों और स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित निकासी और आग बुझाने के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। स्कूल में अग्निशामालय मेदिनीनगर से पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल किया। आग बुझाने के उपकरण (अग्निशामक) चलाने का लाइव प्रदर्शन किया गया और स्टॉप ड्रॉप एंड रॉल जैसी सुरक्षा तकनीकों के बारे में बताया। सायरन बजने के बाद छात्रों और शिक्षकों को व्यवस्थित तरीके से कक्षा से बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा किया गया। विशेषज्ञों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर को सही तरीके से उपयोग करने का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। इस अभ्यास का मुख्य ध्येय वास्तविक आपातकाल में घबराहट को कम करना और...