बच्चों में कोविड का खतरा कम, हाई रिस्क बच्चों के टीकाकरण पर जोर
गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। बच्चों में कोविड संक्रमण का खतरा कम है, लेकिन हाई रिस्क बच्चों को संक्रमण बढ़ सकता है। ऐसे में हाई रिस्क श्रेणी में शामिल बच्चों के लिए टीकाकरण जरूरी है। हाई रिस्क श्रेणी में मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग, फेफड़ों की पुरानी बीमारी, कमजोर प्रतिरक्षा वाले बच्चों और समय से पहले जन्मे बच्चे शामिल हैं। एम्स के डॉक्टरों ने कोविड-19 वैक्सीनेशन इन चिल्ड्रन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव पर आधारित शोध में यह अहम जानकारी दी है। एम्स का यह शोध जर्नल ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट में प्रकाशित हुआ है। शोध में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों में कोविड संक्रमण, बीमारी की गंभीरता, टीकों की सुरक्षा और टीकों की असमान उपलब्धता का अध्ययन किया गया है। पाया गया कि भारत में 57.2 से 61.6 प्रतिशत बच्चों में एंटीबॉडी मिली है। शोध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.