रामपुर, जनवरी 9 -- रामपुर। सर्दी की वजह से बच्चों में कोल्ड डायरिया और निमोनिया आदि बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों पर अभिभावक अपने बच्चों को इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में भी हर रोज 40 से 50 बच्चों की ओपीडी हो रही है। इनमें 60 फीसदी से अधिक बच्चे कोल्ड डायरिया और निमोनिया से पीड़ित हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. युओगल किशोर ने बताया कि सर्दी में बच्चों को बचाकर रखें। उनको गर्म कपड़ें पहनाएं और गर्म पानी पीने को दें। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों को बादाम का सेवन कराना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर में गर्मी का माहौल बना रहता है और उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना का कहना है कि सर्दी से बचाव के लिए सभी वार्डों में रूम...