बच्चों में कैंसर के लक्षणों को न करें नजरअंदाज
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- फर्रुखाबाद। बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि बच्चों में दिखाई देने वाले असामान्य लक्षणों को गंभीरता से लें और समय रहते चिकित्सकीय जांच कराएं। सीएमओ ने कहा कि कैंसर की शुरुआती पहचान होने पर अधिकांश मामलों में सफल उपचार संभव है, इसलिए जागरूकता और समय पर इलाज ही बच्चों के जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है। सीएमओ ने बताया कि कई बार अभिभावक बच्चों में लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी, वजन कम होना, शरीर पर गांठ, बार-बार संक्रमण, हड्डियों या जोड़ों में लगातार दर्द, आंखों में सफेद चमक दिखाई देना या बार-बार खून आने जैसे लक्षणों को सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही बाद में गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसे किसी भी लक्षण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.