पीलीभीत, जुलाई 30 -- पीलीभीत। बच्चों में कैंसर की जल्द पहचान और समय पर उपचार के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) ने पहल शुरू की है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में कैनकिड्स संस्था के सहयोग से आरबीएसके डॉक्टरों, ब्लॉक स्तर के एमओआईसी और बीसीपीएम का प्रशिक्षण हुआ। इसमें करीब 80 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में बच्चों में कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान, जांच और समय से रेफर करने की प्रक्रिया बताई गई। सीएमओ डा.बीसी पंत, आरबीएसके नोडल डॉ. संजीव कुमार के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में ग्लैन कैंसर अस्पताल बरेली की निदेशक डॉ. रितु भूटानी ने बच्चों में कैंसर के लक्षण, पहचान, जांच और रेफरल के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- टेढ़े-मेढ़े पैर से अब नहीं रुकेगा बचपन, आरबीएसके ने राफिया को दिखाई इलाज की राह कैनकिड्स की सीनियर प्रोग...