बच्चों में किताबी ज्ञान नहीं बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना जरूरी :डीईओ
बगहा, जुलाई 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षण संस्थानों का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों में केवल किताबी ज्ञान भरना नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी अद्वितीय प्रतिभा को निखारकर राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाना है। उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने गुरुवार को राज इंटर कॉलेज में कहीं। गुरुवार को वे राज इंटर कॉलेज में पहुंचे, जहां उनके सम्मान में एक भव्य, गरिमापूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने राज इंटर कॉलेज के ऐतिहासिक और गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासित वातावरण, उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर और एनसीसी कैडेटों के शानदार एवं अनुशासित प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने विद्यालय की चौमुखी प्रगति के लिए हर संभव विभागीय सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने शिक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.