बिहारशरीफ, मई 24 -- बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास जरूरी स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से अतिथियों का जीता दिल एकाड़ा के बीजो जानकी उच्च विद्यालय में 5 दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण का समापन फोटो चेवाड़ा स्काउट : एकाड़ा स्कूल में अतिथियों का स्वागत करते प्रधानाध्यापक पंकज प्रसून व अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता।

शिविर का समापन शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करने के लिए एकाड़ा स्थित राजकीयकृत श्री बीजो जानकी उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहा पांच दिवसीय स्काउट और गाइड का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। समापन समारोह में बच्चों ने अपनी कला, समय प्रबंधन और अनुशासन का ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया कि वहां मौजूद अधिकारी भी गदगद हो गए। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्...