फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 20 -- फर्रुखाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सबसे अधिक असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। बुखार, दस्त और उल्टी की शिकायतों से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। हालत यह है कि लोहिया अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन 50 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर हालत वाले छह बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल की ओपीडी में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पर्चा बनवाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के कक्षों के बाहर भी मरीजों की भीड़ लगी रहती है। बच्चों को गोद में लेकर पहुंचे अभिभावक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

बच्चों की स्वास्थ्य चिंताएँ...