फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। शहर में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय हो गया है। घर से दूध लेने जा रही एक महिला को झांसे में लेकर जेवर उतरवा लिये गये। घर पहुंची महिला को ठगी का अहसास हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। फतेहगढ़ कोतवाली के भखरामऊ जेएनवी रोड निवासी मंजुललता बुधवार की शाम 6 बजे के करीब अपने घर से दूध लेने के लिए जा रही थी। जब वह मूकबधिर विद्यालय के पास पहुंची कि तभी एक व्यक्ति उन्हें मिला। रोककर कहा कि बच्चों पर बहुत बड़ा संकट आने वाला है। इसके लिए पूजा करानी पड़ेगी। इस पर महिला घबरा गयी। झांसे मे लेकर टप्पेबाज ने महिला के पहने हुये जेवर इसमें कुंडल, मंगलसूत्र उतरवा लिये और कागज में रखने के लिए कहा। महिला ने अपने जेवर कागज में रख दिये। शातिर ने सफेद धागे में लपेट दिया और महिला से कहा कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.