मुरादाबाद, जून 24 -- सत सनातन मंदिर ट्रस्ट गौर ग्रेसियस पर बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों में हनुमान चालीसा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 3 से 7 वर्ष आयु वर्ग में लवीष राजपूत, 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग में कृतिक शर्मा, जबकि 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में पीहू शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि व निर्णायक की भूमिका में संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ काव्य सौरभ रस्तोगी ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक विवेक गोयल ने बच्चों का आह्वान किया कि प्रत्येक मंगलवार सायं साढ़े सात बजे से मंदिर में होने वाली सामूहिक हनुमान चालीसा में अवश्य प्रतिभाग करें। राजीव यादव, मुकुल अग्रवाल, महीप पूठिया, दीपक त्यागी, बाल सुंदरी तिवारी, प्रियांक अग्रवाल, नवनीत भटनागर, सुमित वार्ष्णेय मौजूद रहे। फोटो:::

ह...