नोएडा, अप्रैल 3 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी में हनुमान जयंती का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ पालिका अध्यक्ष गीता पंडित और प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने किया। इसमें बच्चों ने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ और सीता स्वयंर, रावण हनुमान संवाद प्रसंग की प्रस्तुति से लोगों को मन मोह लिया। डायरेक्टर संदीप भाटी ने बताया कि बच्चे संस्कृति के प्रति जागृत कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...