बेगुसराय, मार्च 27 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। "बहुरंग", बेगूसराय एवं "देश प्रिय जतिंद्र मोहन रोड भिखारी ठाकुर रंगशाला ग्रुप", कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बथौली में 23 से 25 मार्च तक तीन दिवसीय नाट्य कार्यशाला समापन हुआ। कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निदेशक अवध कुमार ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बच्चों को नाट्य कला की बारीकियों से परिचित कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भाव, रस, बॉडी मूवमेंट, संवाद अदायगी और थिएटर गेम के माध्यम से अभिनय के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अवध ठाकुर ने बच्चों को बड़े ही मनोरंजक और सरल तरीके से प्रशिक्षण दिया, जिससे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खूब सीखने के साथ-साथ आनंद भी लिया। कार्यशाला में विद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने प्रत...