सिमडेगा, अप्रैल 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को अग्नि शमन विभाग के द्वारा अग्नि सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्या पी. लकड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अग्नि शमन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र के द्वारा आग जनी से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कराया गया। मॉक ड्रिल के दौरान फायर अलार्म बजते ही छात्रों और शिक्षकों ने निर्धारित रास्तों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अभ्यास किया। फायर सेफ्टी टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका सिखाया और आग लगने पर घबराए बिना सतर्कता से काम करने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य बच्चों और स्टाफ को आपात स्थिति में सतर्क और तैयार रखना है। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल से सिखाए बचाव के उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.