फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय वीरपुर के कक्षा आठ की छात्रा मानसी ने प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय बेला सरायगजा के कक्षा आठ के छात्र अनिकेत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इन बच्चों को गांधी नगर अहमदाबाद गुजरात के स्पेस सेंटर हवाई जहाज से ले जाया गया था। 23 से 27 मार्च तक स्पेस सेंटर रुके इन बच्चों को कई जानकारियां दी गईं। भ्रमण कर लौटे अनिकेत व मानसी का बीएसए ने स्वागत किया। अनिकेत और मानसी ने हवाई यात्रा की यादें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे लोग हवाई जहाज में बैठेंगे। स्पेस सेंटर गुजरात में उन्हें विभिन्न तरह के स्पेस के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...