प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- लवाना, हिन्दुस्तान संवाद। कालाकांकर के कोथरिया ग्राम पंचायत में स्थित जेबी सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव हुआ। प्रबंधक योगेन्द्र सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों ने देशभक्ति गीत, हास्य प्रहसन, चुटकुले, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, राष्ट्रीय प्रहसन प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशीष मौर्य, अस्थान चौकी प्रभारी गुलाब सिंह, कालीदीन यादव, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...