प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के वर्मानगर स्थित यमुना प्रसाद यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू हिन्दी विभाग की प्रो़ डॉ. प्रियंका सोनकर, डॉ. कुमार मनोज, लालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्रा शालिनी, प्रिया, आकांक्षा, महक, अनन्या, आराध्या, रागिनी, अंजली, उर्जित, अंशिका, जाह्नवी, शिखा छात्र अहम, अभिनव, अभय, सागर आदि ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि की प्रस्तुति से कार्यक्रम में रंग भरा। इसके बाद बागीश्वरी वंदना, अभिनन्दन गीत, सावित्रीबाई फुले एक्ट, मोबाइल वरदान, अभिशाप वाद-विवाद, शैक्षिक मोटिवेशनल, कव्वाली, संभाजी महाराज नाट्य-नृत्य की प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका सोनकर ने कहा कि ऐस...