हजारीबाग, मई 11 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। रविवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस बड़े ही उत्साह और भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- बच्चे माता-पिता के प्रति रखें आदर व सेवा भाव : डा नवलताडीएवी पब्लिक स्कूल का कार्यक्रम डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के जूनियर सेक्शन के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, भावपूर्ण कविताएँ और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माँ के त्याग और ममता को दर्शाया। प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने हस्तनिर्मित कार्ड और शुभकामना-पत्र अपनी माताओं को भेंट किए। जि...