चक्रधरपुर, दिसम्बर 16 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का 63वां स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। मौके पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और शैक्षणिक मूल्यों से ओत-प्रोत रहा। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अतिथि एवं पूर्व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम एस बोदरा, विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा, विशिष्ट अतिथि मेघमाला, मनोरंजनी तिग्गा तथा विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही लोकगीत एवं लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.