नोएडा, फरवरी 16 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सोमवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एलकेजी ए और बी ने असेंबली में भगवान शिव का जल अभिषेक किया। बच्चों ने शिव विवाह का मंचन किया और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिवरात्रि का महत्व बताया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक एकता और परंपकरा का संदेश दिया। इस बीच बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...