संभल, मार्च 18 -- शहर के आरआरके स्कूल में बुधवार को क्रिएटिव किड्स कार्निवल का आयोजन किया गया। जिसमें 2 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्निवल में क्रिएटिव कॉर्नर्स, लाइव परफॉर्मेंस, फन गेम्स, डेक मैजिक, फूड कोर्ट, फन फेयर, हॉर्स राइडिंग और कार राइडिंग जैसे आकर्षणों ने बच्चों और अभिभावकों का खूब मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्राकृतिक प्रतिभा को निखारना। उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और टीम वर्क, जिम्मेदारी व समर्पण जैसे गुणों को विकसित करना रहा। बच्चों ने शिव तांडव, सोलो डांस, गीत, फ्री हैंड पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग और क्ले एक्टिविटी के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 11 के छात्र सूर्यांश शर्मा ने डेक मैजिक के जरिए ताश क...