नोएडा, अगस्त 3 -- नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित 'सविता प्रभा सांस्कृतिक महोत्सव' में नन्हे और युवा कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समा बांध दिया। प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चे, किशोर और युवाओं ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पारंपरिक बंदिशों, भाव, ताल और लय की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर कत्थक गुरु डॉ. विष्णुप्रिया पांडेय ने कहा कि प्रयाग संगीत समिति का शताब्दी वर्ष भारतीय संगीत और नृत्य की गौरवशाली परंपरा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी में भारतीय शास्त्रीय कलाओं के प्रति रुचि, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना विकसित करना है। स...