हाजीपुर, मई 16 -- समर कैंप 2026 के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विद्यालय में हाट लगाया। साथ ही विद्यालयों में स्थानीय व्यंजन,फल, सब्जियां एवं मसाले से संबंधित गतिविधि का आयोजन किया। इसके तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में भी बच्चों ने विद्यालय हाट का आयोजन कर अपने घर से कुछ पकवान, विभिन्न प्रकार के फल, चावल-दाल,सब्जियां लेकर आए थे। यह भी पढ़ें- समर कैंप में लिट्टी-चोखा की दुकान पर उमड़ी भीड़हाट का आयोजन चौथे दिन विद्यालय के कला मंच पर बच्चों ने अपने अपने दुकान लगाये। नन्हे मुन्ने बच्चों ने हाट में दुकानदार की तरह अपनी फलों,सब्जियों, मसाले, विभिन्न प्रकार के पकवान से स्वीट हाउस की तरह सजाया और ग्राहक को बुलाने के लिए ऊंचे स्वर में सब्जियों एवं फलों के दाम बता रहे थे तो कोई बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी चोखा की दुकान सजाकर आवाज दे ...