बच्चों ने ली हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा
हरिद्वार, सितम्बर 2 -- कनखल स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्ष में बच्चों और शिक्षिकाओं ने हिमालय बचाओ शपथ ली। विद्यालय के बच्चों ने हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान से जुड़कर शपथ ली। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने कहा कि हिमालय बचेगा तो सभी बचेंगे। हिमालय को बचाना सभी का कर्तव्य है। प्रकृति से खिलवाड़ बहुत कष्टदायक होता है। उन्होंने कहा कि हिमालय भारत का ताज है जिसके कारण भारत सुरक्षित है। हिमालय से पानी मिलता है जो कि हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। पेड़ पौधे, पानी रहेंगे तो मनुष्य, पशु, पक्षी आदि सभी जीवित रहेंगे। किसी को भी पर्यावरण दूषित करने का अधिकार नहीं है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बच्चों ने ली हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा हिमालय का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इसकी रक्षा सभी को करनी है। इस अवसर पर शिक्षिका स्वाति शाह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.